Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : पिता ने किया बेटी का रेप, मना करने पर दी हत्या की धमकी

Spread the News

जालंधर, 14 सितंबर |  एक पिता ने अपनी सगी 19 साल की बेटी से करीब 7 साल तक लगातार रेप किया। जब मामला बढ़ गया तो उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने पुलिस में मामले की शिकायत दी। जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने 19 साल की बच्ची के पिता को कल यानी शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

19 साल की बेटी से 42 साल का पिता करता था रेप

पुलिस को दिए गए बयानों में जालंधर कैंट के मोहल्ला नंगर करार खां की रहने वाली बच्ची की मां ने कहा- उनकी करीब 21 साल पहले जालंधर कैंट के रहने वाले 42 साल के व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों की 19 साल की बेटी है, जोकि घर में हमारे साथ ही रहती थी।

बीते दिन बेटी ने बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ, मगर फिर जब मां को शक हुआ तो मामले की जानकारी तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में बिना देरी के एफआईआर दर्ज की। सबसे पहले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

सात साल में कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने पुलिस से कहा- बीते दिन उसकी बेटी ने बताया कि सात साल से उसके साथ उसका पिता गलत काम कर रहा है। जब पहली बार उसके साथ गलत काम हुआ तब उसे उतनी समझ नहीं थी, क्योंकि वह तब सिर्फ 13 साल की थी। ऐसे में ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

जब समझ आई की ये गलत हो रहा है तो उसने विरोध भी किया। इस पर आरोपी पिता अपनी ही बच्ची को जान से मारने की धमकियां देता। धमकाने के बाद आरोपी अपनी ही बेटी के साथ घर में संबंध बनाता। थाना जालंधर कैंट के एसएचओ अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा- आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments