नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी और फिर उसके शव के कई टुकड़े कर राजस्थान के नागौर जिले में कई जगह पर फेंक दिया. यह मामला दिल्ली की भयावह श्रद्धा वालकर हत्याकांड की याद दिलाता है।
बताया जा रहा है कि महिला आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया। पुलिस गुमशुदगी की जांच में जुटी और आरोपी अनूपराम को पकड़ लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पीड़िता के शरीर के अंगों को डेरवा गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया था। 25 दिन बीत जाने के बाद भी शव के टुकड़े बरामद किए जा रहे हैं।
शवों के टुकड़ों की तलाश में ड्रोन कैमरे
ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया था और पीड़िता के शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया था। पीड़िता गुड्डी नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के बालासर गांव की एक विवाहिता थी। 20 जनवरी को महिला अपनी ससुराल मुंडासर जाने की बात कहकर मायके से निकली थी।



