पटना। राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के गौतम कुमार और रौशन कुमार नामक युवक की हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना से गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां आरोपी उमेश राय के घर पर जमकर पथरावऔर रोड़ेबाजी की। वहीं उमेश राय के घर, सामुदायिक भवन, आईटीआई सेंटर और गोदाम को भी आग के हवाले कर दिया।
इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उमेश राय की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में भी आग लगा दी। घटना के बाद विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बवाल कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।



