Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर पर शरारती तत्वों द्वारा हमला – पहले भी हो चुकी है कातिलाना हमले की कोशिश

Spread the News

दिल्ली । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पथराव हुआ है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। तब ओवैसी जयपुर में थे। 36 अशोका रोड पर बने इस घर में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। ओवैसी ने दो वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं।

ओवैसी बोले- हाई सिक्योरिटी जोन में ऐसा होना चिंता की बात
देर रात 1 बजे ओवैसी ने हमले के वीडियो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा- “मेरे दिल्ली वाले घर पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले जब मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए।”

एक और वीडियो में उन्होंने लिखा- “यह चिंताजनक है कि यह एक हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ है। मैंने पुलिस में शिकायत दी है और वे मेरे घर जांच करने पहुंच गए हैं।”

यह पहला मौका नहीं है जब ओवैसी पर हमला हुआ है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 3 फरवरी को हापुड़ में टोल प्लाजा के पास ओवैसी पर गोलियां चली थीं। ओवैसी मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हमलावर सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर ने चार राउंड फायरिंग की थी। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया था। ओवैसी बाल-बाल बच गए थे।दोनों हमलावरों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। ओवैसी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments