Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

माशूका के शादी के बंधन में बंधने से इनकार करने पर हैवान बना आशिक- तेज़ धारदार हथियारों से कत्ल कर उतारा मोैत के घाट

Spread the News

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इन्कार करने पर सनकी प्रेमी ने सरेराह अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान लीला पवित्रा नीलामणि के तौर पर हुई है। लीला आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय दिनाकर के तौर पर हुई है। दिनाकर भी आंध्र प्रदेश का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिनाकर की जाति अलग होने से लीला के परिजन दिनाकर से उसकी शादी के लिए राजी नहीं थे। लीला बेंगलुरु के जेबी नगर में स्थित एक पीजी में रह रही थी, जबकि दिनाकर दोमदल में रहता है। दोनों निजी कंपनी में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि दिनाकर और लीला के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला किया था। हालांकि, लड़के की जाति अलग होने के कारण लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। जानकारी के मुताबिक, लीला ने दिनाकर को बताया कि ये शादी नहीं हो सकती और वो इस फैसले में अपने परिजन के साथ है। दिनाकर को लीला की ये बात नागवार गुजरी। गुस्साए दिनाकर ने लीला को उसके ऑफिस के बाहर बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दिनाकर ने लीला पर चाकू से कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments