Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

वेडिंग हॉल में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को बाँहों में थाम कर डाँस में थे इतने मग्न, कि अचानक आसपास हुई आग की लपटें शुरू फिर भी नहीं रूके उनके कदम

Spread the News

नई दिल्ली। शादी ब्याह से जुड़ी एक से एक तस्वीर सामने आती रहती है जहां अनोखापन और कुछ नया करने के चक्कर में लोग कुछ भी कर जाते हैं। सबसे ज्यादा प्रयोग फोटोशूट के साथ ही होता है। कभी स्टेडियम तो कभी दरिया, कभी ऑटो तो कभी पैदल चलकर दूल्हा दुल्हन खास अंदाज में फोटोशूट कराना चाहते हैं। और इस मौके को बनाना चाहते हैं यादगार।

दरअसल ये अजीबो गरीब आईडियाज़ अक्सर इवेंट कंपनीज़ ही ऑफर करती हैं और लोगों को ऐसे लुभाती हैं कि उसे मानने के अलावा कुछ और सूझता ही नहीं है। ऐसे अजीबो गरीब आइडियाज़ में से एक हैं दूल्हा दुल्हन के आसपास आग लगा देना।

वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को बाँहों में थाम कर नाचने में मगन थे, तभी उनके आसपास आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। लेकिन इन सभी से बेफिक्र दूल्हा दुल्हन एक दूसरे में ऐसे खोए रहे कि आग के बीच भी न साथ छोड़ा ना डांस रोका। जो कि सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा गया है कि एक वेडिंग हॉल में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को थामे खड़े हैं। वो दोनों अपनी शादी का पहला डाँस कर रहे हैं लिहाजा एक दूसरे में ही खोए हुए हैं। तभी उनके इर्द गिर्द लोगों ने पहले ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर उस में लगा दी आग। हैरानी तो इस बात की रही कि अपने आसपास आग की लपटें उठते देख भी दूल्हा दुल्हन ने न एक दूसरे का साथ छोड़ा न अपना डांस रोका। बल्कि वो तो एक दूसरे में खोकर ऐसे झूमते रहे मानो वो अक्सर आग से खेलते हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments