Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

उमेश पाल के कत्ल में शामिल मुलज़िम के घर पर चला बुलडोज़र- घर में अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता के पनाह लेने की थी ख़बर

Spread the News

प्रयागराज। उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपी के घर पर आज पीडीए बुलडोजर चला रहा है। ज‍िस घर को ग‍िराया जा रहा है यह खाल‍िद जफर नाम के व्‍यक्‍ति का बताया जा रहा है। पुल‍िस को पुख्‍ता जानकारी म‍िली थी क‍ि इस घर में अतीक अहमद की पत्‍नी शाइस्‍ता ने शरण ली थी। उमेश पाल हत्‍याकांड की साज‍िश भी इस मकान में रची गई थी। कार्रवाई धूमनगंज क्षेत्र में अतीक अहमद के करीबी जफर खाल‍िद के मकान पर हो रही है। मौके पर जिला प्रशासन, पीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ भारी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स तैनात है। सबसे पहले बुलडोजर ने घर की बाउंड्री को ध्‍वस्‍त क‍िया गया है। मकान ज‍िस इलाके में है वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

बता दें क‍ि उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार एक्‍शन मोड में है। ध्वस्तीकरण के लिए माफिया के टाप 10 करीबियों की सूची तैयार हो गई है। इन सभी के मकानों पर एक ध्वस्तीकरण के लिए जल्द ही नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उमेश पाल हत्‍याकांड के दौरान ज‍िन लोगों ने मदद की उन सभी पर गाज ग‍िरने वाली है। तेलियरगंज, चकिया, धूमनगंज,सुलेमसराय दरियाबाद, करेली, हरवारा, जयंतीपुर, सदियापुर,मुंडेरा, झलवा, अटाला,कसारी-मसारी, दायराशाह अजमल, मिनहाजपुर,गद्दोपुर,महमदपुर क्षेत्र में है उमेश पाल की हत्या में शामिल अपराधियों व उनको मदद पहुंचाने वालों का मकान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments