Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

आदिवासी मॉडल अलीशा गौतम ने यह कह कर जब जीत लिया दिल- गोद में बच्चा लेकर धान रोपी जा सकती है तो फिर रैंप वॉक क्यों नहीं किया जा सकता

Spread the News

जयपुर। बचपन से आसमां को छूने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन उड़ान कुछ ही लोग भर पाते हैं। ऐसा ही कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ मॉडलिंग की दुनिया में आईं आदिवासी मॉडल अलीशा गौतम शायद दुनिया की पहली ऐसी मॉडल हैं जो अपने बच्चे को गोद में लेकर रैंप वॉक करने उतरी हों। मां बनने के बाद ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली 29 वर्षीय अलीशा गौतम पेशे से टीचर भी हैं। साथ ही अपना क्लाउड किचन भी चलाती हैं, जिसमें वह खुद पारंपरिक पकवान बनाती हैं।

अलीशा का कहना है कि शादी या मां बनने के बाद करियर का अंत नहीं होता है। जब गोद में बच्चा लेकर धान रोपी जा सकती है तो फिर रैंप वॉक क्यों नहीं किया जा सकता? झारखंड के रांची की रहने वाली अलीशा गौतम का रैंप पर अपनी 10 माह की बेटी को गोद में लेकर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अलीशा जब अपनी बच्ची को लेकर रैंप वॉक करने उतरीं तो लोगों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments