Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जानें कैसे रहेगा मौसम का हाल-चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने किया अलर्ट जारी

Spread the News

चंडीगढ़,1 जून। लगातार दूसरे दिन शहर में बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने तीन दिन के लिए बारिश की संभावना जताई है। हालांकि दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम 5.30 बजे के बाद एकाएक मौसम बदला और करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा अच्छी बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शनिवार सुबह साढ़े 8 से रात साढ़े 8 बजे तक 12.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले बारिश की वजह से रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। 24 घंटे के दौरान पारे में 3.8 डिग्री की कमी रिकार्ड हुई।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने तीन दिन के लिए पैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टर्वैस और इस्टरली विंड चल रही है, जिस वजह से यह बारिश और उमस देखी जा रही है। तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेगी। तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा, लेकिन बुधवार के बाद तापमान में इजाफा होगा।

तीन दिन अधिकतम तापमान 40 से नीचे 

रविवार को आंशिक तौर से बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
सोमवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 38, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments