Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब भर में छुट्टियों का ऐलान, जानें कब तक बंद रहेंगी अदालतें

Spread the News

लुधियाना ,1 जून। गर्मियों की छुट्टियों के चलते राज्यभर की सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। 1 जून से लेकर 30 जून तक अदालतों में सिविल मामलों की रैगुलर सुनवाई नहीं होगी, जबकि 13 जून तक अदालतों में फौजदारी काम जारी रहेगा। जिला बार संघ के सदस्य वकील नितिन कपिला ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ की जिला व तहसीलों के अन्तर्गत आने वाली सभी अदालतो में 1 जून से 30 जून तक दीवानी मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होगी, जबकि 1 जून से 13 जून तक अदालतों में फौजदारी मामलों की नियमित सुनवाई होती रहेगी।

16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलों की भी सुनवाई नहीं होगी व अदालतें छुट्टियों के चलते पूर्ण तौर पर बंद रहेंगी। वहीं छुट्टियों के दौरान आने वाले जरूरी मामलों, जमानतों व स्टे आदि की सुनवाई के लिए जिला एवं सैशन जज सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा द्वारा निचली अदालतों व सैशन सत्र पर न्यायाधीशों की ड्यूटिया लगा दी गई हैं। इस संबंधी एक लिस्ट भी जारी की गई है जिसके मुताबिक़ तिथि के मुताबिक़ न्यायाधीश अदालतों में बैठकर आने वाले जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे, ताकि छुट्टियों के चलते लोगों को कोई परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments