नेशनल डेस्क/नई दिल्ली,2 जून। आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार ने कमजोर शुरुआत की और दिनभर बिकवाली के दबाव में रहा। सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।
- सेंसेक्स (BSE) ने आज की शुरुआत 80,776.18 अंकों पर की, जो कि पिछले सत्र से 674.83 अंक (0.83%) नीचे था।
- वहीं, निफ्टी (NSE) ने कारोबार की शुरुआत 24,573.85 पर की, जो 176.85 अंक (0.71%) की गिरावट पर कारोबार कर रहा है



