पठानकोट, 5 अक्तूबर | पंजाब के पठानकोट जिले के एक युवक ने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ गेम्स में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता है। अमनदीप ने कहा कि मेरे सिर पर पिता का साया नहीं है लेकिन मैंने आज तक किसी भी नशे को हाथ नहीं लगाया, जिस कारण आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है।
बता दें कि अमनदीप 2 दिन पहले ही बीमारी के कारण अस्पताल से घर लौटा था, लेकिन उनका पूरा ध्यान पंजाब सरकार द्वारा आयोजित खेलों पर था। अमनदीप लाची ने कहा कि मैंने पूरे एक साल तक तैयारी की और हार नहीं मानी। अमनदीप के इस जुनून और दृढ़ संकल्प को देखकर समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने अमनदीप को सम्मानित किया। राघव और हरीश गोरखा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस नौजवान ने बीमारी के बावजूद अपने सपने को टूटने नहीं दिया। हम इसकी भावनाओं और दृढ़ संकल्प का सम्मान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने इस युवक को भाला फैंक समेत अन्य सामान देकर सम्मानित किया।



