चंडीगढ़, 5 अक्टूबर | एडवोकेट गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब के नए एजी बन गए हैं। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सांझा की। सीएम मान ने ट्वीट किया, ‘आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें नए एजी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।
कैबिनेट ने नए एजी के रूप में गुरमिंदर सिंह के नाम को मंजूरी दी है। बता दें कि एजी विनोद घई ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज सीएम मान ने अपने आवास पर कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई, जिसमें यह फैसला लिया गया।
एडवोकेट गुरमिंदर गैरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील हैं। वकील गुरमिंदर सिंह 1989 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में शामिल हुए। 2014 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला। बता दें कि पंजाब के एजी विनोद घई ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नए एजी की नियुक्ति की गई है।



