कपूरथला, 7 नवंबर। कपूरथला शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां रेल कोच फैक्ट्री के गेट नंबर 3 के पास प्रवासी मजदूरों द्वारा बनाई गई झुग्गियों में भीषण आग लग गई, जिसने भयानक रूप ले लिया। जिससे करीब 90 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण गैस सिलेंडर बताया जा रहा है। एक दुकान के अंदर गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग झुग्गियों तक फैल गई, लेकिन सौभाग्य से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।



