Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

खेल मंत्री मीत हेयर आज विवाह सूत्र में बंधेंगे, मेरठ की डॉ. गुरवीन के साथ लेंगे सात फेरे

Spread the News

चंडीगढ़, 7 नवंबर | पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी आज मोहाली जिले के नयागांव शहर के एक निजी रिसॉर्ट में होगी। उनकी शादी डॉ. गुरवीन कौर के साथ होगा। डॉ. गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं।

वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में काम करते हैं। वहीं, गुरुमीत सिंह पंजाब की आप सरकार में खेल मंत्री हैं।

गुरुमीत सिंह मीत हेयर और डाॅ. गुरवीन कौर की शादी में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं क्योंकि जिस रिसॉर्ट में शादी होने जा रही है वह पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास से महज 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसलिए उनके यहां आने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री भी यहां पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments