Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

रोजी-रोटी के लिए विदेश गये लखविंदर सिंह की मनीला में गोली मारकर हत्या, परिवार में शोक की लहर

Spread the News

फिरोजपुर, 7 नवंबर।  फिरोजपुर के एक युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव उग्गोके के लखविंदर सिंह की हत्या की खबर सुनकर परिवार वालों का रो रो कर बरा हाल है। मृतक का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, लखविंदर सिंह (27) 4 साल पहले कमाने के लिए मनीला गया था और अपनी पत्नी के साथ वहीं रह रहा था।

मृतक के पिता ने बताया कि लखविंदर फाइनेंस का काम करता था, जिसे कल काम पर जाते समय रास्ते में किसी ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई है क्योंकि लखविंदर सिंह के शव के पास पैसे पड़े हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह हत्या रंजिश के कारण हुई है। घटना की जानकारी होते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की मांग है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसका शव पंजाब लाने में मदद की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments