Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन रोड पर ज्वैलर की दुकान लूटी गई, छेरहटा इलाके में मिल्क शॉप पर लूट के बाद कतल

Spread the News

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में 12 घंटों में लुटेरों ने 2 जगह लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। तरनतारन रोड पर लुटेरों ने एक ज्वैलरी शॉप लूटी, वहीं दूसरी तरफ छेरहटा में एक मिल्क शॉप पर धावा बोल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी और कैश साथ ले गए। हैरानी की बात है कि पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में स्पेशल नाकों की बात कर रही है, वहीं दिन-रात लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम तरनतारन रोड पर वाहेगुरु ज्वैलर्स शॉप पर लूटपाट की गई। दुकान के मालिक हरि सिंह ने बताया कि सभी दुकान पर रोज की तरह अपने-अपने काम कर रहे थे। अचानक 3 नकाबपोश दुकान में घुस आए, जिनमें से 2 के पास पिस्टल थी। लुटेरों ने आते ही सभी पर पिस्टल तानी। पहले लुटेरों ने गल्ले से 35 हजार के करीब कैश लूटा और फिर दुकान में रखे चांदी के गहने भी चुराकर ले गए। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

CCTV के आधार पर जांच शुरू
SHO रणजीत सिंह ने बताया कि घटना की CCTV कब्जे में ले ली है। लुटेरों की पहचान करने के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। वहीं लुटेरों का एक पिस्टल भी रिकवर किया गया है, जो एक देसी कट्‌टा है, जिसे लुटेरे लूट की वारदात के समय दुकान में ही छोड़ गए थे।

छेरहटा में बुजुर्ग को मारी गोली, लूटा कैश
वहीं बीती दोपहर छेरहटा की भल्ला कॉलोनी में एक मिल्क शॉप चलाने वाले रजिंदर सिंह कालिया की लुटेरों ने गोली मार हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम 4.10 बजे रजिंदर सिंह कालिया अपनी दुकान में बैठे हुए थे। तभी 3 लुटेरे उनकी शॉप पर आए और पिस्टल तान दी। रजिंदर कालिया ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लुटेरों ने गल्ले से कैश निकाला और वहां से फरार हाे गए। ACP सर्बजीत सिंह का कहना है कि लुटेरों की एक CCTV सामने आई है। 3 लुटेरों ने दुकान पर हमला किया। एक बाहर खड़ा रहा, दूसरा गेट पर और तीसरा दुकान के अंदर चला गया। इस लुटेरे ने रजिंदर कालिया को एक तरफ घसीटा और गोली मारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments