Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

तेरी नज़र का था जादू , गानें सदा रहते थे गाते

Spread the News

कैसे कहूँ दिल के बातें,
कटती नहीं लंबी रातें।

आती रहें उनकी यादें,
मिलती नहीं हैँ सौगातें।

तेरी नजर का था जादू,
गानें सदा रहते थे गाते।

सपने सदा देखे तुम्हारे,
हँसते कभी तो रूलाते।

आ बैठ सुनाऊँ दास्तां,
तेरे बिना ना जी पाते।

नामोनिशां दिल में मेरे,
तेरे सिवा ना रिश्ते नाते।

देखो जरा यूँ मनसीरत,
राहें वही हम अपनाते।

सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments