Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से छुट्टियों पर विदेश गए 6 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Spread the News

जालंधर, 20 दिसंबर| जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। जिन 6 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें से 2 हवलदार और 4 सिपाही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने दो हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल, एक सीनियर कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि इनमें से एक कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित है और बाकी कर्मचारी भारत से छुट्टी पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं, जो छुट्टी खत्म होने के बावजूद वापस नहीं लौट हैं।

इस संबंध में उन्हें शिकायतें मिली थीं, जांच के बाद सभी शिकायतें सही पाई गईं और कानून के मुताबिक इन कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments