Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपु : नशेड़ियों को पानी ना पिलाना किसान को पड़ा मंहगा, 2 लाख रुपये का नुकसान

Spread the News

होशियारपुर, 20 दिसंबर| पानी देने से इनकार करने पर नशा कारोबारीयों ने किसान की पराली में आग लगा दी, जिससे उसका 2 लाख का नुकसान हो गया है। थाना माहिलपुर की पुलिस ने इस मामले में 4 अज्ञात लोगों और 1 महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित मोहम्मद हनीफ निवासी बीडीओ कॉलोनी वार्ड नंबर 11 माहिलपुर ने बताया कि उनके इलाके में कुछ लोग खुलेआम नशे का कारोबार करते हैं। उक्त ड्रग तस्करों के साथ एक महिला भी ड्रग डीलर का काम करती है।

मोहम्मद हनीफ ने बताया कि सोमवार दोपहर को बलकार और लक्की पानी लेने के बहाने उसके पास आए। वे पानी माँगने लगे। हनीफ ने देने से इनकार कर दिया क्योंकि वे पानी का इस्तेमाल नशा करने के लिए करते हैं। यह सुनकर वे उसे गाली देने लगे और धमकी देने लगे कि आज रात तुम्हारे सारे मवेशी गायब हो जायेंगे और तुम्हारी झोपड़ी तथा पराली में आग लगा देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments