जालंधर, 20 दिसंबर| आज कोर्ट ने पंजाब के जालंधर से संबंधित 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का सरगना राजा कंदोला निवासी नवांशहर को बरी कर दिया है।
पुलिस कोर्ट में इस केस के संबंधित उचित सबूत पेश नहीं कर पाई। जिसके चलते कोर्ट ने कंदोला को बरी कर दिया है। राजा कंदोला पर साल 2012 मे नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें पुलिस ने दावा किया था उक्त ड्रग्स रैकेट करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का था।
जानकारी के अनुसार करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुआ रंजीत सिंह उर्फ राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के साथ जालंधर पुलिस ने इनपुट शेयर किए थे। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो भी गिरफ्तार हुआ था। उसे भी कोर्ट ने बरी कर दिया है।



