चंडीगढ़, 20 दिसंबर| चंडीगढ़ में अचानक सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 राम दरबार में देर रात खाना बनाते समय हुआ। सिलेंडर फटने के कारण खाना बना रहा 35 वर्षीय अमरजीत सिंह जख्मी हो गया। रसोई में आग फैल गई, जिसकी सूचना आसपास में रहने वाले लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी।
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया। सिलेंडर फटने की वजह अभी नहीं पता चल पाई है। लेकिन गैस कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है। कंपनी के कर्मचारी आज मौके पर आकर इसके कारणों की जांच करेंगे।



