Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

हज़रत ईसा मसीह की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर वे आफ हेवन चर्च द्वारा 26 दिसंबर को भव्य सेमीनार का होगा आयोजन

Spread the News

मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के शाही इमाम हजरत मोैलाना उस्मान लुधियानवी कर सकते हैं शिरकत

जालंधर कैंट 20 दिसंबर । जानकारी के अनुसार पजाब के जिला जालंधर कैंट में मोैजूद दकोहा में वे आफ हेवन चर्च द्वारा 26 दिसंबर को एक भव्य सेमीनार श्रीमति रीना सलोतरा जी,पास्टर राज कुमार सलोतरा जी एवं चर्च के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिस में जहां विदेश समेत पंजाब भर के चर्चों के मुखी एवं पास्टर जार्ज मसीह जी (कुवेैत) पहुचं रहे हैं वहीं इसमें मुख्य अतिथि के रुप में पंजाब के शाही इमाम हजरत मोैलाना उस्मान लुधियानवी व नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्निलस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी भी पहुंचने की भी चर्चा है।

सेमीनार में पैगंबर हज़रत ईसा मसीह की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर गुफ्तगू की जाएगी। क्योंकि उनकी शिक्षाओं में जहां अमन-शांति की तालीम दी गई हैं वहीं आपसी भाईचारक सांझ को मजबूत करने में उनकी क्रांतिकारी शिक्षाओं का मुख्य योगदान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments