Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

इस्लाम ऐसा धर्म जो विश्व शांति की वकालत और गारंटी देता है

Spread the News

कासाबाबाद में मौलाना मुहम्मद फारूक मजाहिरी, मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी और मौलाना अकमल यजदानी का संबोधन

लुधियाना 12 जून। मायानगरी कॉलोनी स्मार्ट 3 निकट गवर्नमेंट पब्लिक हाई स्कूल क़ासाबाद बहादुर के रोड लुधियाना में एक समाज सुधार सम्मेलन ( ईस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस) आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता और संरक्षण वरिष्ठ धार्मिक विद्वान मौलाना मुहम्मद फारूक मज़ाहिरी और मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी ने अंजाम दिए। मुफ़्ती ज़कीउल्लाह कासमी तरजमान मजलिस अहरार इस्लाम पंजाब प्रवक्ता उद्घोषक रहे, कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत, मौलाना हबीबुर्रहमान मोहतमिम मदरसा दारुल उलूम उस्मानिया भटियाबेट लुधियाना के तहमीदी शब्द और प्रसिद्ध नात खा मौलाना दिलशाद इमाम-खतीब एक मीनारा मस्जिद मायापुरी की नात से हुई।

मौलाना मुहम्मद फारूक मजाहिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों के निर्माण और आबाद करने का काम इंसान के लिए बहुत नेकी की बात है, इस काम में खुलुस ए दिल से हिस्सा लेना, रोजे महशर सफलता की गारंटी है, आपने कासाबाद के लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह अल्लाह का तुम लोगों पर बडा इनाम है कि उसने तुम लोगों को इस इलाके में मस्जिद के निर्माण  की निसबत पर जमा होने एव विद्वानों (उलमा) से लाभ उठाने का सौभाग्य दिया है।

मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार इस्लाम ने कहा कि इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो शांति और न्याय का उपदेश देता है और यह आवश्यक है कि हम लोग अपने कार्यों के माध्यम से दुनिया के देशों के सामने इस्लाम की वास्तविक छवि पेश करें। और मुल्क- मिलल्त को लाभ का प्रयास करें।

प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना हकीम अकमल यज़दानी ने ज्ञान और विद्वानों के गुणों और महत्व पर एक व्यापक भाषण दिया। प्रत्येक पुरुष और महिला इस बात से अच्छी तरह परिचित हैं कि ज्ञान प्राप्त करना और विद्वानों (उलमा) के साथ जुड़ना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण और आवश्यक है।

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर और अध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने भी संबोधित किया, मौलाना हबीबुर रहमान मोहतमिम मदरसा दारुल उलूम उस्मानिया भटियाबेट ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया, कार्यक्रम मौलाना मुहम्मद फारूक मज़ाहेरी के अध्यक्षीय भाषण और दुआ के साथ समाप्त हुआ। भाग लेने वालों में कारी मुजाहिदुल इस्लाम इमाम – खतीब  मदीना मस्जिद गुलाबी बाग,  मौलाना कबीर, मौलाना नेमतुल्लाह, हाफिज सफरोज और मुहम्मद अली आदि के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments