Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

ईद-उल-अजहा के मौके पर मुसलमान इस्लाम की स्वच्छता और पवित्रता की अवधारणा को अमली जामा पहनाएं

Spread the News

मासिक बैठक में जमीयत उलेमा लुधियाना के जिला पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार किए वयक्त

लुधियाना 16 जून। मुफ्ती मुजतबा सूबहानी देवबंदी महासचि व दीनी तालीमी बोर्ड  जमीयत उलेमा लुधियाना की अध्यक्षता में मदीना मस्जिद, इंदिरा कॉलोनी,  बाड़े वॉल रोड, लुधियाना में  बाद नमाज ए फज्र जमीयत उलमा लुधियाना की मासिक मीटिंग आयोजित की गई।मीटिंग से संबोधित करते हुए मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलमा हरियाणा व पंजाब ने कहा कि ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी का काम अल्लाह की नजर में सबसे अच्छा काम है, इसलिए हर बालिग और साहिब ए निसाब पुरुष व महिला को यह वाजिबी काम प्राथिमकता से अंजाम देना चाहिए।

मुफ्ती इनाम कासमी अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलमा लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर व अमृतसर  और हाजी मुहम्मद फुरकान खजानची जमीयत उलेमा लुधियाना ने कहा कि इस्लाम ने हमें हर मौके पर साफ-सुथरा रहना सिखाया और प्रोत्साहित किया है और कुर्बानी के तीन दिनों में इस्लाम की स्वच्छता और पवित्रता की इस अवधारणा को बहुत सावधानी से लागू किया जाना चाहिए क्योंकि इस से हमें सभी प्रकार के आध्यात्मिक और भौतिक लाभ मिलेंगे, कुर्बानी के  कचरे को आम रास्तों एवं नालियों आदी में डालने की बजाए सही जगह फेंकें।

डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ  जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव ने कहा कि स्थानीय इकाइयों की स्थापना के अलावा, इस महीने मस्जिद अबू बक्र सिद्दीकी एल ब्लॉक, मस्जिद अहमद रूप नगर, मदीनातुल उलूम भोला कॉलोनी और मदीना  मसजिद इंद्रा कॉलोनी बाड़ेवाल में इस्लाहे मुआशरा कांफ्रेंस के समागम आयोजित होंगे व मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी, मुफ्ती ए शहर और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष, मुफ्ती मुहम्मद हारून मजाहिरी फील्डगंज लुधियाना, मुफ्ती मुजतबा सुब्हानी देवबंदी और मुफ्ती अब्दुल आखिर इमाम और खतीब मुहम्मदी मस्जिद विश्वविद्यालय आदि भाषण देंगे। सवा सात बजे मीटिंग समापन हुई। मीटिंग में शरीक होने वालों मे हाजी मुहम्मद कासिम, मुहम्मद मुस्तफा और मुहम्मद आदिल आदि के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments