लुधियाना12 जून। हर साल की तरह इस साल भी गर्मी के मौसम में लुधियाना शहर में अलग-अलग जगहों पर शबील लगाई गई।मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना एवं कनवीनर जमीयत उलमा हरियाना व पंजाब एवं हाजी मुहम्मद फुरकान खजांची जमीयत उलमा लुधियाना ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इन दिनों में यह काम हर जगह होना चाहिए मुसलमान होने की हैसियत से बिना भेदभाव हमें सभी की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए।
मुफ्ती मोहम्मद इनाम कासमी अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा लुधियाना, जालंधर अमृतसर और कपूरथला एवं मुफ्ती मुजतबा सुब्हानी देवबंदी महासचिव दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलमा लुधियाना ने जनता और लोगों से अपील की कि वह मैदाने अमल में आएं और जमीयत उलेमा के मंच से जुड़कर देश और देश के लोगों की हर तरह से सेवा करें। इस से हमें खुदा की रजा भी मिलेगी और खुदा की मखलूक भी हमसे खुश होगी और यह इंसान के लिए बहुत खुशी की बात है।
डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ जमीयत उलेमा लुधियाना के महासचिव और हाजी मुहम्मद अंसार, जमीयत उलेमा लुधियाना के सक्रिय सदस्य ने इंद्रा कॉलोनी बाड़ेवाल, एल बिलाल बीआरएस नगर, मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर, मायापुरी, गुरु गोबिंद सिंह नगर और पंजाबी बाग आदि इलाकों के इन सभी जमीयतों के कार्यकर्ताऔं का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि वे जमीयत उलेमा के मिशन को पूरा करते रहेंगे और जमीयत की हर आवाज पर लब्बैक कहने के लिए हर जगह व हर समय तैयार रहेंगे



