शहर के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर बच्चों मे पैदा किया देश भक्ति का जजबा
अमृतसर। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला अमृतसर की जामा मस्जिद तकिया नेते शाह कोट खालसा में स्वतंत्रता दिवस का पूरे जोश एवं उत्साह से जश्न मनाया गया। यह जानकारी मस्जिद के इमाम हाफजि मुहम्मद अफसर ने दी। समागम के दोैरान शहर के गणमान्य लोगों जिस में श्री जंग खान, असगर अली, मुहम्मद इमरान,हाफिज ज़कावत अली,मोैलाना शाह आलम,कासमी,नदवी,मुहम्मद हबीब,इख्तियार अली, इजहार आलम, मुहम्मद अली रजा, मुहम्मद सलीम, दीपू, भोलू,गुड्डू, मुहम्मद युुनुस ने भी विशेष रुप से शिरकत कर बच्चों की उत्साहित कर देश भक्ति का जजबा पैदा किया।