प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने मुल्क की तरक्की के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित
जालंधर। आज पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में 77वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में स्कूल बैंड के विद्यार्थियों द्वारा सारे जहां से अच्छा के गीत की धुन पर स्कूल के एनसीसी एयर विंग,नेवी विंग ,आर्मी विंग , स्काउट व गाइड , एन एस एस टीम के विद्यार्थियों ने परेड प्रस्तुत की।
प्राइमरी विंग में विद्यार्थियों ने ‘तारीख गवाह है’ नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता के 200 साल के संघर्ष की गाथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया व भंगड़ा पेश किया। प्री प्राइमरी विंग में इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया व परेड प्रस्तुत की गई।
अंत में प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने भी सभी विद्यार्थियों को अपने देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया व राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।





