विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत गाए ओैर नृत्य किया पेश
जालंधर। सेंट जोसेफ बाॅयज स्कूल डिफेंस काॅलोनी जालंधर में 76 वां स्वतंत्रता दिवस स्कूल के डायरेक्टर फादर एंटोनी तुरुथिल तथा वाइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना की अगुवाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ईश्वर प्रेरित प्रशासक परम आदरणीय बिशप एग्नेलो रुफीनो ग्रेशियस ने झंडा फहराकर समारोह की शान उपसि्थत अतिथियों को संबोधित किया ओैर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सभी उपसि्थत लोगों ने तिरंगे को सलामी दी । स्कूल के सभी अध्यापक, हेड बाॅय,हेड गर्ल ओैर अन्य पदाधिकारी भी इस मोैके पर मोैजूद थे। विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत गाए ओैर नृत्य पेश किया।



