Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

संगरूर में CM मान ने 422 पंचायतों के नए चुने पंचो को दिलाई शपथ, कहा- विकास के लिए फंडों की नहीं होगी कमी

Spread the News

संगरूर, 19 नवंबर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (19 नवंबर) संगरूर में 422 पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने पंचों से कहा कि वे गांव के विकास को लेकर प्रस्ताव पारित करें, उन्हें धन की कमी नहीं होने दी जायेगी।

अगर कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी का कोई पंच या सरपंच है तो वह भी सीधे मेरे पास आए। मैं पूरे पंजाब का मुख्यमंत्री हूं। आप हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5 लाख रुपये की राशि देगी।

पंचायतें इस पैसे को गांवों के विकास के लिए अपनी इच्छानुसार कहीं भी खर्च कर सकती हैं। 18 अन्य जिलों में भी आज पंचों को शपथ दिलाई गई, जबकि चार जिलों में जहां विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। बाद में वहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments