जालंधर। हुजूर ताजुशरिया हजरत अख्तर रजा (रह.) का 5 वा उर्स ए पाक बरेली शरीफ में बड़ी अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से अकीदत मंद जाएरीन आकर अपनी अकीदत पेश कर रहे हैं।
इस मौके पर दरगाह बरेली शरीफ से जुड़ी संस्था राष्ट्रीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने जहां देशवासियों को मुबारकबाद पेश करी वही पंजाब अध्यक्ष मौलाना फारूक आलम रिजवी और महासचिव मोहम्मद अकबर अली ने तमाम अहले इस्लाम को हुजूर ताजुशरिया (रह.) के 5 वे उर्स ए पाक की मुबारकबाद पेश करते हुए तमाम अकीदत मंद मस्जिद मदरसो के जिम्मेदार शख्सियतो से गुजारिश करते हुए अपील करी की आज के दिन तमाम दीनी ईदारो में कुरान खानी व दीनी प्रोग्राम के जरिए हुजूर ताजुशरिया और अल्लाह के मुकद्दस वलियो की जिंदगी के ऊपर रोशनी डालनी चाहिए।
कि किस कदर से उन्होंने कुरान और हदीस की रोशनी में रहकर किस कदर दिन के पैगाम को और शरीयत के पैगाम को पहुंचाने का काम किया और बुराई से बचने और नेकी के रास्ते पर मजबूती से कायम रहने का दर्स दिया।



