बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए: ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी
मालेरकोटला। राजस्थान के कोटा में हज यात्रियों पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष साहिबजादा नदीम अनवार खान व सदस्य मुहम्मद अखलाक, खुशी मुहम्मद, जाहिद खान जजी, एडवोकेट गजनफर सिराज ओर मुहम्मद शकील ने कहा कि हज एक ऐसी इबादत है जो की सब कुछ त्याग कर मुकम्मल अल्लाह की ओर मुड़ने का नाम है। जब कोई हाजी हज के इरादे से बैतुल्लाह की ओर जाता है तो वह सब के साथ तमाम गीले शिकवे दूर कर के खुशी खुशी जाता है।
ऐसे में जयश्री राम के नारे लगाकर हज यात्रियों की बस पर हमला करना बहुत दुख की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के घृणित कार्य से दुनिया भर में हमारे देश की बदनामी होती है। कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह और हज मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी को बयान देना चाहिए और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस मौके पर शहज़ाद हुसैन , मुकर्रम सैफी, मुहम्मद शमशाद, मुफ्ती दिलशाद अहमद कासमी, मुहम्मद शकील एम सी, मुहम्मद शाहिद , मुहम्मद फिरोज फौजी, मुहम्मद फारूक और मुहम्मद इकबाल भी मौजूद थे।






