Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाबियों को मिलेगी गर्मी से राहत, पढ़िए इस हफ्ते में किस दिन हो सकती है बारिश

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि 15 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में 16 और 17 अप्रैल को बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। समराला में 39.5, अमृतसर में 37.6, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.3, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments