बूंदी/राजस्थान। चोरी की एक अनोखी घटना हुई है। मामला बूंदी जिला से जुड़ा है जहां के लाखेरी कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को अज्ञात बदमाशो द्वारा देर रात उखाड़ ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने महज़ तीन मिनट में ही एटीएम उखाड़ लिया।
इस मामले में लाखेरी थाना पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खाली एटीएम और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है।
कार्रवाई के सबंध में डीएसपी नतिसा जाखड़ ने बताया कि कस्बे के बोटम क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा में देर रात 13 लाख 500 रु राशि से भरा एटीएम उखाड़ने की घटना घटी थी।
इसकी सूचना मिलने के बाद वो और थाना प्रभारी महेश कुमार ने तुरंत मोके पर पहुंच कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और बदमाशो की शिनाख्त की। जिसके बाद उनके द्वारा बूंदी जिला सहित टोक सवाईमाधोपुर में नाकेबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश की गई।
पुलिस की नाकेबंदी से परेशान बदमाश इन्द्रगढ़ टोल के पास जंगल में खाली एटीएम को डाल कर भाग रहे थे, इसी दोरान पुलिस ने पीछाकर गाड़ी चला रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही खाली एटीएम और गाड़ी भी जब्त कर ली। एटीएम उखाड़ कर ले जाने की यह वारदात रात 3 बजे के करीब की है। जिसे बदमाशों ने महज दो से तीन मिनट में अंजाम दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।



