Home देश मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने पर आवारा कुत्ते पर केस

मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने पर आवारा कुत्ते पर केस

Svg%3E
Spread the News

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ महिलाओं ने संयुक्त रूप से यहां एक आवारा कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कुत्ते पर पर्चा होने के बाद यह खबर वायरल हो गई है।

Svg%3E

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री yh जगन मोहन रेड्डी के पोस्टर को कुत्ते द्वारा फाड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में महिलाओं के एक समूह ने एक आवारा कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पार्टी कार्यकर्ता देसारी उदेवरसरी ने महिलाओं के एक समूह के साथ मांग की है कि कुत्ते और उसके पीछे छिपे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने मुख्यमंत्री का अपमान किया है।