किसानों ने ट्रैवल एजेंट पर 23 लाख रुपए ठगने का लगाया आरोप
जालंधर, 28 फरवरी। जालंधर के गड़ा रोड पर स्थित होप इमीग्रेशन के डायरेक्टर प्रदीप सिंह पर लड़की को बाहर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन उगराहां के सदस्य जालंधर पहुंचे।
जहां पर उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंट ने बेटी से 23 लाख रुपए लेकर यूके भेज दिया था। लेकिन जब वहां जाकर पता लगा कि वह वर्क परमिट फेक है और उसे वहां पर 1 साल 3 महीने तक कोई काम नहीं मिला। इसको लेकर उनको उसे दोबारा वापस बुलाना पड़ा।
जब इसके लिए पीड़िता के परिवार एजेंट को मिलने के लिए यहां पहुंचे तो उसने वादा किया कि वह पैसे वापस करेगा या फिर उन्हें वापस विदेश भेजेगा। लेकिन इस बात को लेकर 1 साल बीत चुका है फिर भी एजेंट द्वारा ना ही कोई पैसे वापस किए गए हैं और ना ही विदेश वापस भेजा गया है।
इसको लेकर जब यहां पर पहुंची तो दफ्तर में कोई भी स्टाफ कर्मचारी और डायरेक्टर मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने यहां पर धरना लगाकर एजेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर एजेंट उनके पैसे वापस नहीं देता या फिर कोई बात नहीं करता तो वह उसके घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर रोष प्रदर्शन करेंगे।



