Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

भारी ओलावृष्टि के दौरान अमृतसर में हिमाचल जैसा बना माहौल

Spread the News

अमृतसर, 28 फरवरी। पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के कारण पंजाब में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।

वहीं अमृतसर में लगातार बारिश देखने को मिल रही है और अमृतसर में हो रही बारिश के दौरान कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि भी देखने को मिली। ये तस्वीरें अमृतसर के राजा सांसी क्षेत्र की हैं, जहां आज बारिश के दौरान भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं राहगीरों द्वारा इसका वीडियो भी बनाया गया। और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments