Home अन्य Media लगातार बढ़ती जा रही चोरों की हिम्मत, डीसी ऑफिस के सामने भी...

लगातार बढ़ती जा रही चोरों की हिम्मत, डीसी ऑफिस के सामने भी करने लगे है हाथ साफ

Svg%3E
Spread the News

जालंधर,28 फरवरी। जालंधर में लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, चोरी का ताजा मामला जालंधर के डीसी ऑफिस के पास से सामने आया है, जहां लोगों ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। लोगों द्वारा चोर की पिटाई की जा रही है।

मौके पर मौजूद परमवीर ने बताया कि चोर बुलेट मोटरसाइकिल का हैंडल तोड़कर तार को सीधा कर बुलेट मोटरसाइकिल चुराने का प्रयास कर रहा था, साथ ही जिसकी मोटरसाइकिल थी वह भी मौके पर आ गया और बुलेट चोरी होने से बच गया। मौके पर चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।