Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

HIV पॉजिटिव ड्रग एडिक्ट लड़की ने 20 लोगों को किया रोगी, 15 पत्नियां भी हुईं शिकार

Spread the News

उत्तराखंड, 30 अक्टूबर | नैनीताल से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नशेड़ी लड़की के संपर्क में आने से करीब 20 लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये मामला नैनीताल जिले के रामनगर इलाके से सामने आया है। केवल पांच महीनों में 19 लोग एचआईवी की चपेट में आ गए। सभी लोग फंसाने वाली लड़की के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण है कि संदिग्ध संपर्क में आने वाले लोगों का परीक्षण किया जाए और उन्हें सही जानकारी दी जाए।

जानकारी के मुताबिक गूलरघाटी इलाके में 17 साल की एक लड़की स्मैक की आदी हो गई है। यह नशा उनकी जिंदगी तो बर्बाद कर ही रहा है, साथ ही उनके आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। जब भी उसे नशे के लिए पैसों की जरूरत होती तो वह लड़कों को बुला लेती थी। इसके चलते कई लड़के उसके संपर्क में आए, जो बाद में एचआईवी की चपेट में आ गए।

इसमें कई लड़के शादीशुदा है। जिससे उनकी पत्नियाँ भी एचआईवी का शिकार हो गई। यह स्थिति न केवल संक्रमित व्यक्तियों बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गंभीर खतरा है। इस बीमारी से कुल 19 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए नशीली दवाओं और एचआईवी के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने के लिए एक चेतावनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments