Home अन्य Media चंडीगढ़ में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के 5 मंत्री...

चंडीगढ़ में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के 5 मंत्री हिरासत में, एक घायल

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर | पंजाब में धान की ढीली लिफ्टिंग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच आप के कई नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।

इस बीच पुलिस ने आप के 6 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल प्रदर्शन बंद कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस घायल हो गए और उनके सिर से पगड़ी भी उतर गई।

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आप के प्रदर्शन को ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने समय रहते उचित इंतजाम किए होते तो यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने आप नेताओं को मंडियों में जाने की सलाह दी।