जालन्धर , 30 अक्तूबर । आज पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रार्थना सभा में दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर तेजस्वी सदन के द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से अंधकार पर प्रकाश की विजय की ,सामाजिक समरसता की तथा पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाने की झलक प्रस्तुत की गई व विशेष तौर पर आत्मविश्लेषण करने का।
इस दीपावली बाहर के अंधकार के साथ-साथ अपने अंदर का भी अंधकार दूर कर सच्ची खुशी दूसरों को सुख देने में है यह संदेश दिया गया। प्राइमरी विंग में प्रिंसीपल डॉ रश्मि के द्वारा पूजा की गई व लघु नाटिका के द्वारा राम के जीवन की झलक प्रस्तुत की गई। प्री प्राइमरी विंग में यूकेजी और पहली कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रामायण की कथा प्रस्तुत की गई।
प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने सभी विद्यार्थियों को पटाखों के बिना प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। दिवाली के अवसर पर स्कूल में नवमी से 12वीं के बच्चों की रंगोली, मेहंदी, नेल आर्ट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। दूसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों में दिया डेकोरेशन, थाली डेकोरेशन, तोरण मेकिंग ,लटकन मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
दिवाली के अवसर पर प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की प्रेरणा से स्कूल के सोशल वेलफेयर क्लब के द्वारा अर्बन स्टेट फेस 1में स्थित मदर केयर्स स्पेशल स्कूल में जाकर वहां के बच्चों को किताबें और स्टेशनरी का समान बांटा गया तथा सोशल वेलफेयर क्लब के अध्यापकों के द्वारा गुरु नानक वृद्धाश्रम बुढियाना में दिवाली मनाई गई व आश्रम के सदस्यों को राशन, खाने पीने का सामान तथा फल इत्यादि बांटे गए।



