Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

हिमाचल चुनाव परिणाम: सीएम जयराम ठाकुर लगातार छठी बार सिराज सीट से जीते

Spread the News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के बीच सिराज सीट से जयराम ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है. तीसरे दौर की मतगणना का पहला नतीजा मुख्यमंत्री की जीत के रूप में भाजपा के खाते में गया है.

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम को 13 हजार से ज्यादा सीटों के अंतर से हराया है. गौरतलब है कि इस सीट से यह उनकी लगातार छठी जीत है। बता दें कि सिराज विधानसभा सीट मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आती है। जयराम ठाकुर इससे पहले 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में सिराज से 5 चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट पर पिछले 25 सालों से बीजेपी का दबदबा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दूसरा नतीजा भी बीजेपी के पक्ष में गया है, जिसमें जोगिंदर नगर सीट से बीजेपी के राकेश कुमार चुनाव जीत गए हैं। राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर, 2022 को चुनाव हुए थे, जिसमें 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी. इस बार विधानसभा चुनाव में 76.6 फीसदी मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर इतिहास रच दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments