Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

 केस वापस न लेने पर भड़के बदमाशों ने फगवाडा में एक व्यक्ति को गोली मारी

Spread the News

पंजाब में दिन-ब-दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। एक ताज़ा मामले में के कपूरथला जिले के फगवाड़ा के गांव पांशटा में गुरुवार को बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। उसको फोन कर लक्कड टाल पर बुलाया था। कोर्ट में चल रहे केस को वापस करने को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। वारदात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सतपाल निवासी पांशटा को तीन नौजवानों ने पहले धमकाया और फिर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली व्यक्ति के हाथ में लगी। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल सतपाल ने बताया कि उसका पांशटा के ही कुछ लोगों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। आज सुबह किसी ने फोन करके उसे लक्कड के टाल पर बुलाया था।

वहां पर 2 दोस्तों के साथ वहां पहुंचे उक्त नौजवान ने केस वापस लेने के लिए उसे धमकियां दी। सतपाल ने बताया कि जब उसने केस वापस लेने से इनकार करने पर उक्त नौजवान ने उसे गालियां निकालकर हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त नौजवान ने उस पर गोली चला दी और मौके से तीनों युवक फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments