Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

हिंदोस्तान की शान बनीं हिलांग याजिक, साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Spread the News

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली,15 जून।   अरुणाचल प्रदेश की बेटी हिलांग याजिक ने भूटान की राजधानी थिम्पू में 11 से 15 जून 2025 तक आयोजित 15वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक रजत (सिल्वर) पदक दिलाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ हिलांग याजिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला फिजिक्स स्पोर्ट्स एथलीट बन गई हैं।

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन भूटान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।
  • इसमें दक्षिण एशिया के कई देशों – जैसे भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान – के एथलीटों ने भाग लिया।
  • यह प्रतियोगिता वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स फेडरेशन (WBPF) और एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक्स स्पोर्ट्स फेडरेशन (ABPF) के अंतर्गत आयोजित की गई थी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments