Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की ह+त्या मामले पर भड़के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह,क्यों कहा ऐसा

Spread the News

पंजाब  डेस्क/चंडीगढ़,16 जून। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या और अन्य इन्फ्लुएंसरों को धमकी देने के मामले पर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए वीडियो जारी किया है।

पंजाब में निहंग सिंहों द्वारा कमल कौर भाभी की हत्या पर बोलते मीका ने कहा, “ये तो कमाल हो गया है, क्या ये हमारे समाज के लिए गर्व की बात है? मेरा नाम मीका सिंह है और मैं एक सिख परिवार से हूं, क्या मुझे इस पर गर्व होना चाहिए? दो निहंगों ने मिलकर उस लड़की की हत्या कर दी, क्या इसके लिए शाबाशी दी जानी चाहिए?” मीका सिंह ने आगे कहा—”आज तक हम सबको यही बताते रहे हैं कि हम योद्धाओं के परिवार से हैं, और हमेशा गरीबों की मदद करते हैं। मैंने सुना है कि अमृतपाल सिंह मेहरों नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसे लोगों की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।”

उन्होंने यह भी कहा—”सच्चे योद्धा कभी भी बच्चों, महिलाओं या निहत्थे लोगों पर हाथ नहीं उठाते। अगर आप उस लड़की को समझाना चाहते थे, तो समझा सकते थे, शिकायत कर सकते थे। क्या आप इतने आज़ाद हो गए हैं कि अब आप ये तय करेंगे कि कौन नाच रहा है, कौन छोटे कपड़े पहन रहा है और उसे मार दो? अगर आपके मन में ऐसे विचार हैं, तो दुनिया में और भी बहुत से अत्याचार हो रहे हैं, जाकर उन्हें संभालो। क्या यही एक काम रह गया है दुनिया में करने के लिए?” बता दें कि मीका सिंह का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके बयान की सराहना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments