Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

फिलीस्तीन में भारतीयों को अलर्ट जारी! भारत ने दी सलाह, आपातकालीन संपर्क नंबर किया जारी

Spread the News

नई दिल्ली,15 जून। फिलीस्तीन के रामल्ला स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने शनिवार को परामर्श जारी कर क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों को क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर सतर्क रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा। एक आपातकालीन नंबर प्रदान करते हुए कार्यालय ने सहायता चाहने वालों से +970592916418 या कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर संपर्क करने को कहा।

भारतीय कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, फिलीस्तीन में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर बताई गई सुरक्षा और आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करें। कृपया सावधानी बरतें और अनावश्यक आवाजाही से बचें।” यह परामर्श क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद जारी किया गया। शुक्रवार को इजराइल ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था। ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले किए, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गये और दर्जनों घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments