Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की दुखद मौत

Spread the News

कोट इसे खां,15जून। कोट ईसे खां के निकट दौलेवाला मायर गांव में कल देर शाम हुई बारिश और तूफान के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की दुखद मौत हो गई। मौके पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार दौलेवाला मायर निवासी किसान चैन सिंह उम्र 42 वर्ष पर उस समय बिजली गिरने से मौत हो गई जब वह देर शाम ट्रैक्टर लेकर खेत में काम कर रहा था। मृतक किसान के 2 बेटियां व 2 बेटे है।

बता दें कि मृतक किसान चैन सिंह के पिता भी पिछले काफी समय से लकवा के कारण बिस्तर पर हैं तथा माता की भी मौत हो चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक चैन सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया गया।

इसमें हजारों की संख्या में दोस्त, रिश्तेदार व ग्रामीण मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन बी.के.यू. (राजेवाल) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह दौलेवाला ने पंजाब सरकार से परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की तथा कहा कि परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments