Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सर्च ऑपरेशन के दौरान तरनतारन में मिली 17 करोड़ की हेरोइन- जांच जारी

Spread the News

अमृतसर। भारत पाकिस्तान सीमा पर मंगलवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराया, जिसकी आवाज बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने सुनी। भारतीय सीमा में दाखिल हुआ पाकिस्तानी ड्रोन तो वापस चला गया, लेकिन उसके द्वारा फेंकी गई 17 करोड़ रुपए की हेरोइन को जवानों ने जब्त करके जांच के लिए भेज दिया है। BSF से मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन के सरहदी गांव कलसियां खुर्द से हेरोइन की खेप मिली। मध्यरात्रि के समय जवान गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने सतर्कता के लिए फायर भी किया। इसी दौरान ड्रोन द्वारा कुछ फेंके जाने का अहसास हुआ, जिसके बाद जवानों ने इलाके को सील करके सर्च अभियान शुरू कर दिया।

BSF की तरफ से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में जवानों को एक पीला पैकेट मिला, जिस पर हुक लगा था। स्पष्ट है कि इसे भारतीय सीमा में ड्रोन फेंक कर गया। जवानों ने खेप को जब्त कर लिया। बड़ा पैकेट खोलने पर उसमें से 2 छोटे पैकेट मिले। कुल खेप का वजन 2.350 किलोग्राम था और इसकी इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। 2 दिन पहले ही अमृतसर के सरहदी गांव हासिमपुरा के बाहरी इलाके में खेतों से ड्रोन बरामद किया गया था। वहीं जुलाई महीने में अभी तक 3 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं। इससे पहले 8 जुलाई को तरनतारन के राजोके और 9 जुलाई को अमृतसर के सरहदी गांव कक्कड़ में ड्रोन मिला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments