Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बाइक सवारोंं ने तेजधार हथियारों से किया NRI का बे रहमी से कत्ल- फार्म हाउस से वापिस जा रहा था घर

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लिए लुधियाना में NRI का देर रात कत्ल कर दिया गया है। मरने वाले की पहचान बरिंदर सिंह (42) के रुप में हुई है। बरिंदर अपने नौकर का साथ फार्म हाउस से वापिस घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसे दो बाइक सवारों ने घेर लिया। गाली गलोच करने के बाद उन लोगों ने बरिंदर और उसके नौकर से मारपीट की। बरिंदर पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से वार किए। प्राथमिक जांच दौरान पुलिस को ये मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। NRI पर हमला करने के बाद उसका मोबाइल और नकदी भी हमलावर अपने साथ लेकर नहीं गए। घायल नौकर ने बदमाशों के फरार होने के बाद शोर मचाया।

लोगों और पुलिस की मदद से बरिंदर को देर रात DMC अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना ललतों कलां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का आज पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरिंदर के मोबाइल काल आदि भी पुलिस चैक कर रही है कि आखरी बार उसकी किस से बातचीत हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments