Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मोहल्ला गोबिंदगढ़ में चलीं गोलियां -हफ्ता वसूलने आए गुंडों को पैसे न देने पर केबल ऑपरेटर शरणदीप सागर के घर पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Spread the News

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में सोमवार देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मोहल्ला गोबिंदगढ़ में हफ्ता वसूलने वाली गुंडों की गैंग ने केबल ऑपरेटर शरणदीप सागर के घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में खुद सागर, उसके पिता दलजीत सिंह और माता सुखमिंदर कौर तीनों घायल हो गए। हफ्ता वसूलने वाली गैंग ने इसलिए हमला किया, क्योंकि केबल ऑपरेटर ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया था।

हमला करने की वारदात केबल ऑपरेटर के घर में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है। सागर ने बताया कि उसने अपने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायर भी किए, लेकिन गुंडा तत्वों ने उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। सागर ने कहा कि जो गुंडा गैंग रात को हफ्ता वसूलने के लिए उनके घर पर आई थी, उसने पहले भी उन्हें पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था।

कार और ऑटो में आए हमलावर मांग रहे थे एक लाख
सागर ने बताया कि हमलावर उनके मोहल्ले के पास ही रहते हैं। हमलावर 5 थे जिनमें रोहण, गोपी राहुल शामिल थे। वे एक कार और एक ऑटो में सवार होकर आए थे। हमलावर उनसे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब पैसे नहीं दिए तो वह जबरदस्ती घर में घुस आए। सागर के पिता दलजीत मंदिर के प्रधान भी हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का कैश करीब 70 हजार रुपए और बेटे के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments